MUZAFFARPUR : दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन सत’र्क, सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियाँ पूर्ण 

 

दीवाली पर्व के मद्देनजर 241 मजिस्ट्रेट व 241 पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की होगी  प्रतिनियुक्ति

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : दीपावली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संवे’दनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनि’युक्ति कर दी गई है। इनकी प्रतिनि’युक्ति 25 अक्टूबर के प्रातः 6 बजे से 28 अक्टूबर के प्रातः 6 बजे तक के लिए की गई है।

सभी प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि संबंधित थाना से सम्पर्क कर संवे’दनशील स्थानों पर विशेष निग’रानी रखें। उत्ते’जक नारा लगाने वालों, अफ़’वाह फ़ैलाने वालों एवं सामप्र’दायिक सौ’हार्द बिगाड़ने वाले पर प्रशासन की पै’नी नजर है। ऐसे त’त्वों के विरुद्ध विधि सम्मत क’ड़ी का’र्रवाई की जायेगी। अविलंब चिकि’त्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन, मुजफ्फ़रपुर को निदेश दिया गया है कि स्थानीय सदर अस्पताल एंव सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष चिकि’त्सा व्यवस्था बनाये रखेंंगे।

निदेश दिया गया है कि सिविल स’र्जन, चिकित्सकों की जवा’बदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक द’वा, एम्बु’लेंस की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसी भी आक’स्मिकता से निप’टा जा सके। अ’ग्निशा’मक द’स्ता को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान पूरी तरह से तैयार एवं मु’स्तैद रहे। अग्नि’शामक के सभी यूनिट चालु हा’लत में रखेंगे और उसे अल्प सूचना पर उप’लब्ध कराना सुनि’श्चित करेंगे।

आने-वाले पर्वों के मद्देनजर युवाओं से अपील की गई कि यातायात निय’मों का पालन करेंगे। किसी भी स्थिति में ट्रिप’लिंग, बिना हेलमेट व रेस ड्रा’ईविंग न करें। साथ ही स्पष्ट निदेश दिया गया है कि त्योहार के दौरान किसी भी सूरत में फ़ू’हड़ और अ’श्लील गाने न बजाये एवं किसी भी प्रकार के आप’त्तिजनक संदेश से बचें। विवा’दित स्थलों पर प्रतिमा स्थापित करने, जबरद’स्ती चंदा वसू’लने एवं उत्ते’जक नारा लगाने वालो के विरुद्ध स’ख्त का’र्रवाई की जायेगी।

निर्धाारित मानक से अधिक ध्वनि एवं ज्व’लनशीलता के मानकों वाले पटा’खो की विक्री पर रो’क लगाने का निर्देश दिया गया है। अपर समाहर्ता, राजस्व एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, पूर्वी, मुजफ्फ़रपुर-अनुमंडल पूर्वी क्षेत्र के लिए तथा अपर समाहर्ता, आपदा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरैया-अनुमंडल पश्चिमी क्षेत्र के लिए वरीय प्रभार में रहेंगे। दीपावली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से कुल 241 स्टैटिक द’ण्डाधिकारी एवं 241 पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्या’प्त संख्या में पुलिस ब’लों को भी प्रति’नियुक्ति की गई है।

जबकि 7 सेक्टर द’ण्डाधिकारी भी लगाये गये है। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित पीआईआर में जिला नियंत्र’ण कक्ष की स्थापना की गई है। जो 25 अक्टूबर के प्रातः 6 बजे से 28 अक्टूबर के प्रातः 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। जिला नियं’त्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 0621-2212377 एवं 2216275 है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading