#BIHAR #INDIA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में बांका के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में राजद के रामदेव यादव ने ने जदयू के लाल धारी यादव को करीब 22000 वोटों से हराया। 23 राउंड के बाद राजद उम्मीदवार 21385 वोट से आगे चल रहे थे। इससे पहले 18वें राउंड के बाद जदयू उम्मीदवार मतगणना हॉल से बाहर निकल गए। उनके चेहरे में हार की टीस दिखाई दे रही थी।

बेलहर विधानसभा चुनाव में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें जदयू से लालधारी यादव, राजद से रामदेव यादव, निर्दलीय कजाम अंसार एवं विनोद पंडित शामिल हैं। चुनाव 21 अक्टूबर को संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा पेश कर रहे थे। बेलहर विधानसभा उपचुनाव में कुल 53.49 फीसदी मतदान हुआ। इसमें महिलाओं की प्रतिशत 53.65 रही। जबकि पुरुष मतदाता का 53.14 फीसदी रहा है।


Like this:
Like Loading...