#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : आज दिनांक 24/10/2019 दिन बृहस्पतिवार को संत ज़ेवियर्स किंडरगार्टन स्कूल, रमना, मुज़फ़्फ़रपुर के पवित्र प्रांगण में विज्ञान, संस्कृत एवं कला प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सुभ आरम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य आमोद कुमार दत्ता द्वारा किया गया, जिसमे विद्यालय की संचालिका श्रीमती लिपि सिंह एवं विद्यालय प्रभारी राकेश त्रिवेदी सम्मलित थे।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक शक्तियों के द्वारा हमारे देश की कला संस्कृति एवं विज्ञान को अपनी प्रदर्शनी के द्वारा सम्मलित दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया एवं अपने मधुर संगीत के द्वारा आये हुए आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया और साथ ही साथ पर्यावरण रक्षण, ऊर्जा रक्षण, कृषि का महत्व आदि का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा बच्चों ने हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति एवं परमपराओं को दर्शाते हुए दर्शको को भाव- विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों एवं सभी शिक्षकों ने मुख्य रूप से अपना योगदान दिया।




