#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : दिनांक 14/10/2019 को नीतीश्वर आयुर्वेद मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में “वस्तु सस्त्र एवं ज्योतिष सस्त्र का आयुर्वेद में महत्व” विषय पर एक संगोश्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे शहर के जानेमाने वास्तुविद एवं जोतिषाचार्य आलोक कुमार ने वस्तु एवं जोतिष शास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मानव जीवन मे कर्म के साथ-साथ राशियों तथा उनके ग्रहों के संतुलन को बनाए रखने हेतु अपने विचारों को प्रकट किया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ• बसंत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सचिव स्व•नीतीश्वर प्रसाद सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ• गणेश प्रसाद, श्रीमती रामपुकारी सिंह, आलोक चंद्र सिन्हा, डॉ• प्रभात कुमार द्विवेदी, डॉ• रुद्र मानी दीपक,रविन्द्र कुमार, रोशन शरण, संजय कुमार सिन्हा, चुनचुन कुमार अदि तथा समस्त छात्र- छात्राए उपस्थित रहे।











