#PATNA : पंडित नेहरू के कारण कश्मीर आज भी बना हुआ है नासूर- उपमुख्यमंत्री

#BIHAR #INDIA : श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र में भारत सरकार की परियोजना के तहत ‘एक भारत
सरदार पटेल’ पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने 565
देसी रियासतों का भारत में विलय करा कर देश का एकीकरण किया वहीं पंडित नेहरू के कारण कश्मीर आज भी नासूर बना हुआ है। जूनागढ़ और हैदराबाद के निजाम के पाकिस्तान के साथ जाने की पहल के बावजूद सरदार पटेल ने सख्ती कर उनका भारत में विलय कराया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण व देश में
आईएएस, आईपीएस जैसी सेवाओं को प्रारंभ करने के लिए भी सरदार पटेल सदैव याद किए जायेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे उंची 182 मीटर की मूर्ति 3 हजार करोड़ की लागत से स्थापित करा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सरदार पटेल को स्मरण करते हुए ही उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प लिया है।

सरदार पटेल के कारण ही 25 देसी रियासतों वाले मध्य भारत, 22 वाले राजस्थान और 35 रियासतों वाले बुंदेलखंड-बघेलखंड को एकीकृत कर विन्ध्य
प्रदेश बनाने में सफलता मिली। जूनागढ़ और हैदराबाद निजामों की आनाकानी के बावजूद भारतीय गणराज्य का हिस्सा बन पाया।

कश्मीरी होने के कारण पंडित नेहरू को कश्मीर के विलय का जिम्मा दिया गया था। मगर पाकिस्तानी सेना के हमला के बाद महाराजा की मदद मांगने पर विलय की शत्र्त लगा कर सेना भेजने में नेहरू ने देरी की। जब भारतीय सेना पाकिस्तानियों को खदेड़ने लगी तब युद्धविराम की घोषणा कर दी गई,नतीजतन
कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा आज पीओके के रूप में पाकिस्तान के कब्जे में है। जनमत संग्रह की बात कह कर भी नेहरू ने कश्मीर की समस्या को और उलझा
दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading