#MUZAFARPUR #BIHAR #INDIA : आज मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक अस्थायी कार्यालय उन्नति शॉपी, हरिसभा चौक पर सम्पन्न हुई, जिसमे कल होने वाले “‘सी”‘ डिवीज़न लीग का फाइनल दिशा क्रिकेट एकेडमी और ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच कांटी हाई स्कूल के मैदान पर सुबह 9 बजे से 40-40 ओवरों का होगा ये निर्णय लिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री अजित कुमार और विशिष्ट अतिथि मुखिया श्री लखिन्द्र साह और एमडीसीए के अध्यक्ष उत्पल रंजन उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि “‘सी”‘ डिवीज़न की फाइनल की दोनों टीम “‘बी”‘ डिवीज़न लीग के लिये क्वालीफाई कर चुकी है।
एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि “‘बी”‘ डिवीज़न लीग 29 अक्टूबर से शुरू होगा,जिसमे 40 क्लब के पंजीयन हो चुका है,जिसको 8 पुलों में बांटा जाएगा। “‘बी”‘ डिवीज़न लीग का टाई शीट दीवाली के एक दिन पहले जारी किया जाएगा और अभी पर्व को देखते हुए महिला लीग छठ के तुरंत बाद शुरू किया जाएगा।आज के मीटिंग में अध्यक्ष उत्पल रंजन,सचिव मनोज कुमार,उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सह सचिव नितेश कुमार और कोषाध्यक्ष नुन्दन सिंह उपस्थित थे।


