#BIHAR : पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी

#BIHAR #INDIA : बिहार के पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। विधानसभा की पांच सीटों में से जदयू को 1, राजद को 2, निर्दलीय और एआईएमआईसी को क्रमश 1-1 सीटें मिली हैं। वहीं समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा के खाते में गई है। बेलहर और सिमरी बख्तियारपुर से राजद, नाथनगर से जदयू, किशनगंज से एआईएमआईएम और दरौंदा से निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

– बेलहर (विधानसभा) राजद की जीत। राजद के रामदेव यादव ने जेडीयू के लालधारी यादव को 19231 मतों से हराया।

– सिमरी बख्तियारपुर (विधानसभा) राजद की जीत। राजद के जफर आलम ने जेडीयू के डॉ अरुण कुमार को 15505 मतों से हराया।

– नाथनगर (विधानसभा) जदयू की जीत। जेडीयू के लंक्ष्मीकांत मंडल ने राजद की राबिया खातून को 2115 मतों से हराया।

– दरौंदा (विधानसभा) निर्दलीय की जीत। निर्दलीय उम्मीदवार कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने जेडीयू के अजय कुमार सिंह को 27279 मतों से हराया।

– किशनगंज (विधानसभा) एआईएमआईएम की जीत। एआईएमआईएम के कमरुल होदा ने भाजपा की स्वीटी सिंह को 10204 मतों से हराया।

– समस्तीपुर (लोकसभा) लोजपा की जीत। लोजपा के प्रिंस राज ने कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार को 102090 वोटों से हराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading