स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने जी सीरीज के तहत Moto G8 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा।
मोटोरोला ने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर इस फोन की कीमत 13,999 रुपये रखी है। इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी जियो अपने उपभोक्ताओं को जी8 प्लस की खरीदारी 2,200 रुपये का कैशबैक और 2,000 रुपये के वाउचर्स देगी।

ग्राहकों को इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2280 पिक्सल है। साथ ही यू-शेप नॉच भी दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी समेत 4जीबी रैम +64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कंपनी ने मोटो जी8 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का एक्शन सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस फोन के 25 मेगापिक्सल वाले कैमरा से बेहतर सेल्फी क्लिक कर सकते है ।
