एंड्रॉयड ही नहीं बल्कि आईओएस के प्लेटफॉर्म पर भी फेक एप्स मौजूद हैं, जिनके जरिए हैकर्स डाटा चोरी करने के साथ लीक करते हैं। इतना ही नहीं हैकर्स इन एप्स से पैसा भी कमाते हैं। मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी Wandera ने ऐसे एप्स की पहचान की हैं, जो बेकार के विज्ञान पर दिखाकर कमाई करते हैं।

गुजरात की टेक कंपनी AppAspect ने इन एप्स को बनाया है। वहीं, ही कंपनी इन एप्स के माध्यम से कमाई करती थी। गौर करने वाली बात है कि ये 15 एप्स आईओएस प्लेटफॉर्म मौजूद थे, जिनको अब एपल ने अपने हटा दिया है।

कंपनी के इन 15 एप्स में वायरस था, जिसकी वजह से यूजर्स के फोन में अपने आप वेब पेज ओपन हो जाते थे। टेक कंपनी यूजर्स की जानकारी के बिना उनके फोन में वेब पेज खोलती थी और साथ ही विज्ञापन पर क्लिक कर कमाई करती थी।
