#BIHAR #INDIA : दिवाली पर अ’गलगी की घटना पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। समय पर आग पर काबू पाने के लिए रविवार की शाम से ही रातभर दमकल कर्मी अपने-अपने फायर स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे। सूचना मिलते ही दमकल के साथ कर्मी घटनास्थल की ओर रवाना होंगे। इसके लिए सभी कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें अपने मोबाइल ऑन रखने को भी कहा गया है। ताकि आपात स्थिति में उनसे आसानी से संपर्क किया जा सके।

दरअसल, असावधानी के चलते आतिशबाजी व पटाखा छोड़ने पर अक्सर अगलगी की घटनाएं हो जाती हैं। पटाखों की चिंगारी व शार्ट सर्किट से भी आग लगती है। ऐसे में जान-माल की क्षति होने का अंदेशा रहता है। बड़ी घटना होने पर दिवाली के रंग में भंग भी पड़ जाता है। इसके मद्देनजर अग्निशमन विभाग की ओर से अगलगी पर समय रहते काबू पाने के लिए जहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं लोगों से एहितयात बरतने की भी अपील की है।


