#BIHAR : त्योहार को लेकर आरपीएफ और जीआरपी हाई अलर्ट

#BIHAR #INDIA : आगामी पर्व त्योहार को लेकर आरपीएफ और जीआरपी को हाई अलर्ट किया गया है। रेल लाइन किनारे होने वाली छठ पूजा स्थलों को चिन्हित करते उनकी सूची बना निगरानी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

सहरसा सहित पूर्व मध्य रेलवे और सभी जोन में पर्व त्योहार के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भगद’ड़ की स्थिति नहीं बने इसके लिए सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। रेलवे बोर्ड के डीआईजी और पूर्व मध्य रेलवे के आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविन्द्र कुमार वर्मा ने जारी आदेश में कहा है कि आरपीएफ और जीआरपी मिलकर निगरानी रखे। रेल लाइन (पटरी) किनारे होने वाले छठ स्थलों की निगरानी के लिए आरपीएफ और जीआरपी गश्त लगाए। जिला प्रशासन का सहयोग लेते होमगार्ड जवानों को तैनात करें। सहरसा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर दिवाली और छठ पूजा के दौरान भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति नहीं बने इसके लिए सतर्कता बरते। टिकट काउंटरों और ट्रेनों में चढ़ रहे यात्रियों को कतारबद्ध करें। फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ की नौबत नहीं आए इस पर नजर रखते एहतियातन कदम उठाए। बता दें कि पिछले साल 19 अक्टूबर को पंजाब में रेल लाइन किनारे रावण दहन के दौरान होने वाली भगदड़ को देखकर इस बार विशेष सतर्कता बरतने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

कॉशन लगेगा वाचमैन से आरपीएसएफ तक होंगे तैनात

पटरी किनारे होने वाली छठ स्थलों में जहां कॉशन लगाकर समस्तीपुर मंडल में ट्रेनें 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई जाएगी। वहीं आरपीएसएफ तक के जवान रेलवे स्टेशन से लेकर छठ घाटों तक गश्त लगाएंगे। रेल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाचमैन की ड्यूटी लगाई जाएगी। सहरसा-मानसी रेलखंड में नौ से अधिक जगहों एक-एक वाचमैन और होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी। इस रेलखंड में सोनवर्षा कचहरी-सिमरी बख्तियारपुर गेट नंबर 22, सिमरी-कोपरिया बीच छोटा पुलिया नंबर 14, बदला-धमारा घाट पुल 51, फनगो हाल्ट पास पुल नंबर 47 सहित अन्य जगहों पर छठ पूजा और दंड बैठकी को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैजनाथपुर स्टेशन से पूरब पुल नंबर 127 और 117 पर भी निगरानी रखी जाएगी।


सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने को एक्सपर्ट की ड्यूटी लगाने का निर्देश रेलवे स्टेशन पर चप्पे चप्पे नजर बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट और ट्रेंड आरपीएफ कर्मी की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया है। जिससे अच्छी तरीके से निगरानी करते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading