अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों दिलों की जीतने वाली रानू मंडल का गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ अब भी संगीत प्रेमियों की जुबान पर छाया हुआ है। रानू अपने एक और गाने की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने फैंस के लिए गाना गाया है। उन्होंने ये गाना दिवाली के मौके पर गाया है।
सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल दिवाली के खास मौके पर बतौर मेहमान बंगाली टेलीविजन शो ‘कॉमेडी स्टार्स’ में पहुंची। उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना भी गाया। उन्होंने इस फिल्म का ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाना गाया और खूब तालियां बटोरीं। रानू मंडल स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देती दिखाई दीं।