गोवर्धन पूजा अन्नकूट भोग (Goverdhan Puja Subh Muhurat Annakut bhog to lord krishna)- दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। देशभर में आज यानी 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जा रही है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को यह पूजा करने से व्यक्ति पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है। इस दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। आइए आज इस शुभ अवसर पर जानते हैं राशि अनुसार भगवान कृष्ण को किस चीज का भोग लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि-
इस राशि के जातकों को आज के दिन अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ-साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में फल और भोजन के साथ-साथ सफेद रंग कि मिठाई का भोग भी भगवान को जरूर लगाना चाहिए।
मिथुन राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में हरी सब्जियों के साथ हरी मिठाईयों का भोग अर्पित करने से लाभ होगा।

कर्क राशि-
यदि किसी व्यक्ति की राशि कर्क है तो उसे अन्नकूट में सफेद रंग की मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए।
सिंह राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ लाल रंग की मिठाई का भोग जरूर चढ़ाना चाहिए।
कन्या राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में हरी सब्जियों के साथ हरी मिठाईयों का भोग अर्पित करने से लाभ होगा।

तुला राशि-
यदि किसी व्यक्ति की राशि तुला है तो उसे अन्नकूट में सफेद रंग की मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए।
वृश्र्चिक राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से लाभ मिलेगा।
धनु राशि-
इस राशि के जातकों को अन्नकूट में सब्जियों से ज्यादा फलों का भोग लगाना चाहिए। इस राशि के लोगों को पूजा में कम से कम पांच प्रकार के फल रखने चाहिए।इसके अलावा बेसन की मिठाई अर्पण करने से भी लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि
इस राशि के जातक को अन्नकूट में पांच तरह की मिठाई रखने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा पूजा में अर्पण की जाने वाली सामग्री में काले तिल अवश्य शामिल करने चाहिए। जिसे अगले दिन बहते हुए जल में बहाना है।
कुंभ राशि
इन राशि वालों को अन्नकूट में 5 तरह की मिठाई के साथ पूजा में अर्पण करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसे अगले दिन सुबह बहते हुए जल में बहाने से लाभ मिलेगा।
मीन राशि
अन्नकूट में सब्जियों की तुलना में फलों की मात्रा अधिक रखें, मिठाई में बेसन की मिठाई अर्पण करने से लाभ मिलेगा।