#PATNA : आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्‍मीद, तापमान में होगी वृद्धि

#BIHAR #INDIA : पटना सहित पूरे राज्य में आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्‍मीद है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार संध्‍या से मौसम साफ होने के बाद तापमान में वृद्धि होगी. गौरतलब है कि बिहार के कई जिलों में रविवार को सुबह से बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट आयी थी. हालांकि, शाम से मौसम साफ हो गया था. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब बारिश होने की संभावना कम है. वहीं, शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर में भी बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.