BHOJPUR : बैंक डकैती की साजिश नाकाम, हथियार समेत दो गिरफ्तार

BHOJPUR : भोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बैंक डकैती का प्रयास कर रहे दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जबकि उनके अन्य साथी पुलिस को देख मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए. पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक ऑटो गाड़ी, ड्रिल कटर मशीन समेत चोरी और डकैती में उपयोग करने वाले उपकरण को भी बरामद किया गया है.

भोजपुर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि कल यानी 30 अक्टूबर को उदवंतनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुलारपुर बाजार स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में कुछ अपराधकर्मी डकैती करने का प्रयास कर रहे हैं. इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध अवस्था में खड़े दो बदमाश उमेश चौधरी और सत्येंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को देख कर मौके से अन्य अभियुक्त फरार हो गए.

पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी करने में उपयोग लाए जाने वाले कई उपकरण बरामद किया. डकैती की पूरी घटना CCTV कैद हो गई. गिरफ्तार दोनों अपराधियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों शातिर बदमाशों ने बैंक डकैती की योजना का बयान पुलिस के समक्ष दिया और अपने बाकी के अन्य चार साथियों का भी नाम बताया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading