रेलवे का यात्रियों को सौगात, त्यौहार में घर आना हुआ आसान

NEW DELHI : दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. ये स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों से नई दिल्ली, इंदौर, अंबाला, जालंधर आदि शहरों के लिए चलाई जाएंगी। इस बाबत रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कुछ ट्रेनों का परिचालन अभी हो रहा है और अन्य ट्रेनों को चलाने की तैयारी है. यात्रियों के जरुरत के हिसाब से ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

 

नई दिल्ली से पटना के लिए 04076 नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 3 व 6 नवंबर को चलाई जाएगी, जो नई दिल्ली से 2:55 बजे चलकर अगले दिन 8:30 बजे पटना पहुंचेगी। वही ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 04075 बनकर पटना से नई दिल्ली के लिए 4 व 7 नवंबर को शाम 6 बजे चलकर अगले दिन 12:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं  04080 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 5, 9 व12 नवंबर को नई दिल्ली से 2:55 बजे चलकर अगले दिन 8:30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से नई दिल्ली वापसी के दौरान यह ट्रेन नंबर 04079 बनकर  6, 10 व 13 नवंबर को पटना से शाम 6 बजे चलेगी जो अगले दिन 12:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04078 नई दिल्ली से पटना के लिए 4, 8 व 11 नवंबर को 2:55 बजे चलेगी जो अगले दिन 8:30 बजे पटना पहुंचेगी।  वापसी में यह 04077 ट्रेन संख्या बनकर  पटना से 5, 9 व 12 नवंबर को शाम 6 बजे चलकर अगले दिन 12:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 04094 आनंद विहार-पटना स्पेशल (पूर्णतः अनारक्षित) 11 नवंबर को आनंद विहार से 11:15 बजे चलकर अगले दिन 6:30 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09307 2, 9 व 16 नवंबर को इंदौर से रात 11:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन भोर में 2:50 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन वापसी में ट्रेन संख्या 09308 बनकर पटना से  4, 11 व 18 नवंबर को इंदौर के लिए 5:45 बजे खुलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading