PATNA : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला नौबतपुर, दादी-पोता जख्मी

PATNA : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों ने सनसनी फैला दी। धांय-धांय की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले इस गोलीबारी में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। बाद में पता चला कि दादी-पोता को गोली लगी है

गोलीबारी किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। अपराधियों के निशाने पर कौन था, इसका पता पुलिस लगा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

नौबतपुर में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना के नरेंद्ररामपुर गांव में बुधवार की सुबह जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दादी और पोता गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दादी-पोता की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

दादी रीता देवी को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं रोहित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गोलीबारी के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading