#PATNA : महापर्व को लेकर मॉल में भी बिक रहे मिट्टी के चूल्हे व आम की लकड़ी

#PATNA #BIHAR #INDIA : बुद्धमार्ग स्थित केपी मॉल के बिग बाजार में छठ के लिए तो अलग से काउंटर बना दिया गया है। यहां छठ से जुड़ी सभी सामग्री एक काउंटर पर शुद्धता के साथ दी जा रही है। स्टोर मैनेजर सुजीत कुमार ने बताया कि स्टोर में मिट्टी के चूल्हे, आम की लकड़ी, गाय का घी, गेहूं, चावल, सूप, गुड़, दउरा समेत अन्य चीजें लाई गई हैं। एक ही काउंटर पर छठ से जुड़ी सभी सामग्री उपलब्ध है। वहीं, एक मल्टी ब्रांड चेन रिटेल शॉप के मार्केटिंग प्रमुख नीरज कुमार ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए एक छत के नीचे सभी सामान उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की पसंद अब आसानी व सुविधाजनक तरीके से खरीदारी करना पसंद आ रहा है। कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ स्थित एक शोरूम के एमडी विष्णु जालान ने बताया कि छठ से जुड़ी सभी खाद्यान्न सामग्री व कपड़े आकर्षक छूट पर उपलब्ध हैं। छठ के लिए साड़ियों से लेकर धोती, आटा, चावल, चीनी, गुड़ समेत अन्य चीजें उपलब्ध कराई गई हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.