#JHARKHAND : डाक विभाग बहुत जल्द शुरू करेगा मोबाइल बैंकिंग सेवा

#JHARKHAND #INDIA : डाकघर में ग्राहकों के लिए प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खाता खुलवाने या अन्य बचत खाते की योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग बहुत जल्द मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे घर बैठे पीपीएफ खाते के बैलेंस को चेक करने की सुविधा होगी। इसके अलावा घर बैठे ही बचत खाते से पीपीएफ खाते में रकम भेजने की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

झारखंड डाक परिमंडल की मुख्य डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर ने बताया कि जल्द ही डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट (डीपीओ) के अंतर्गत डाकघर बचत खाताधारकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है। उसके लिए डाकघर मोबाइल बैंकिंग एप लांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बचत खाताधारकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सुविधा पहले से है। अब यह डाकघर बचत खाताधारकों के लिए भी उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading