#UP : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर

#UP #INDIA : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज बुधवार से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कार्यक्रम के अनुसार स्मृति ईरानी दोपहर करीब 3.15 बजे अमेठी पहुंचेंगी। इसके बाद वह जगदीशपुर स्थित इस्डट्रियल एरिया में अमेठी के व्यापारियों के साथ बैठक करेंगी। यहां से स्मृति ईरानी अमर बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज मुसाफिरखाना पहुंचेंगी, यहां वह करीब एक घंटे रुकेंगी।

कॉलेज के कार्यक्रम के बाद उनका काफिला अमेठी पहुंचेगा। वह अमेठी कस्बे के रायपुर फुलवारी में स्थित राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जिला मुख्यालय गौरीगंज के सब्जी मंडी से जामों रोड तक आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होंगी। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल जयंती पर भाजपा संगठन द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद स्मृति ईरानी अमेठी व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगी।

फिर जायस स्थित राजीव गांधी इंंस्टीट्यूट पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में भी ईरानी पहुंचेगी। वह दोपहर करीब दो बजे स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में अमेठी प्रोजेक्ट एजुकेशन और एक्सक्लूसिव डेवलपमेंट कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद अमेठी सांसद करीब 3.20 बजे सड़क मार्ग से होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। शाम करीब 5.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading