#HOUSEFULL_4 सौ करोड़ के क्लब में शामिल, मंगलवार को 24 करोड़ की कमाई

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हाउसफुल 4 को भले ही क्रिटिक्स से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स ना मिला हो, लेकिन फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी है। वहीं अब तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 24 करोड़ के आस-पास की कमाई की है। बता दें कि दरअसल, फिल्म ने 4 दिन में 82 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 19.05 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 18.81 करोड़ की कमाई की, तीसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़ कमाए तो वहीं सोमवार और मंगलवार को तो फिल्म ने खूब जबरदस्त कमाई की है।

सोमवार को जहां फिल्म ने 30 करोड़ कमाए, तो मंगलवार को फिल्म ने 24 करोड़ का बिजनेस किया। तो 5 दिन में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि ‘हाउसफुल 4’ को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कीर्ति सेनन, कीर्ति खरबंदा और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। ‘हाउसफुल 4’ पुर्नजन्म पर आधारित है जिसमें अक्षय, बॉबी, रितेश, कृति, पूजा और कृति से प्यार करते हैं, लेकिन कुछ वजहों से ये जुदा हो जाते हैं। अब 600 साल बाद तीनों पुनर्जन्म लेते हैं, और इसके बाद फिर शुरू होती है हाउसफुल टाइप कन्फ्यूजन।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.