#MUZAFFARPUR : PM को पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों पर दर्ज मु’कदमे में 13 नवंबर को होगी सुनवाई

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने वाली देश के 49 हस्तियों पर दर्ज मु’कदमे में 13 नवंबर को सुनवाई होगी। यह आदेश सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान दिया है। 13 नवंबर को शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की ओर से दायर वि’रोध पत्र के अलावा पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता पर मुकदमा चलाए जाने आदि बिंदुओं पर सुनवाई होगी। तिथि आगे बढ़ाने के लिए अधिवक्ता ओझा ने सोमवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

बीते जुलाई में देश की छवि को धूमिल करने के आ’रोप में अधिवक्ता ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। परिवाद में उन्होंने फिल्मकार श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, एजी कृष्णन, अभिनेत्री अर्पणा सेन, कोंकणा सेन, रेवती, अभिनेता सोमित्र चटर्जी, गायिका शुभा मुदग्ल व इतिहासकार रामचंद्र गुहा के अलावा 49 ज्ञात को आरोपित किया है। अधिवक्ता ने आ’रोप लगाया कि आ’रोपितों ने पीएम को पत्र लिखा।

यह पत्र देश व पीएम की छवि को धूमिल करने के लिए झूठे आ’रोपों के आधार पर लिखा गया। एफआईआर के बाद पुलिस की जांच में मुकदमा को असत्य करार दिया गया। साथ ही गलत तरीके से मुकदमा करने के आरो’प में शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला चलाने के लिए आदेश दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.