ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने फेसबुक के नए लोगो का मजाक उड़ाया है। जैक डॉर्सी ने ट्वीट करके फेसबुक का मजाक उड़ाते हुए लिखा है Twitter from TWITTER। जैक डॉर्सी ने फेसबुक के नए लोगो में कैपिटल लेटर का मजाक उड़ाया है।

फेसबुक के नए लोगो को कैलिफोर्निया की मेनलो पार्क नाम की कंपनी ने बनाया है। नए लोगो को लेकर आशावाद को बढ़ावा देने का दावा किया गया है। वैसे फेसबुक के नए लोगो का मजाक सिर्फ जैक डॉर्सी ने ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मजाक बनाया है।

नए लोगो को लेकर फेसबुक के मार्केटिंग ऑफिसर एंटोनियो लूसियो ने कहा कि इस नए लोगो को खास ब्रांडिंग के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि लोगो के विजुअल को एप से अलग दिखाने के लिए कस्टम टाइपोग्राफी और कैपिटलाइजेशन का इस्तेमाल किया है।