SUPAUL : नवनियुक्त एसपी मनोज कुमार ने किया पद्भार ग्रहण, कहा-अब सुपौल में भी लगेगी पुलिस पाठशाला

SUPAUL (ARUN KUMAR) : जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के रुप में बुधवार देर शाम मनोज कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस पदाधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त कर मीडिया से मुखातिब होते हुए एसपी श्री कुमार ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता आमजन के मन में पुलिस के प्रति वि’श्वास जगाना और लोगों की शिका’यतों को सही तरीके से निवा’रण करना है.इसके अलावा हमारी प्राथमिकता अप’राध नियंत्रण करना, महिलाओं व बच्चों के प्रति एक सुर’क्षित समाज का निर्माण करना होगा. आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी सम’स्याओं का निदान किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि सुपौल जिला में भी भागलपुर और मुजफ्फरपुर जिला की ही तर्ज पर पुलिस पाठशाला लगायी जाएगी जिसमें अब प्रति’योगिता की तैयारी करने वाले युवाओं को कई ट्रिक व टिप्स भी बतायें जायेंगे.
उन्होंने कहा कि यह जिला अंत’र्राष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है इसके मद्देनज़र ग’श्ती को कारगर बनाने और बेहतर तरीके से ग’श्ती हो इस पर भी विचार किया जायेगा. अप’राध नियं’त्रण की दिशा में तक’नीकी और वैज्ञानिक विधि के तहत आपरा’धिक मामलों की जां’च की जाएगी.

इस मौके पर जिले के विभिन्न अनुमंडल से आये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्षों सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों से श्री कुमार ने परिचय भी प्राप्त किया तथा जिले में बेहतर व स्मार्ट पुलि’सिंग हेतु कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

गौरतलब हो इससे पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार मुजफ्फरपुर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर अपने एक वर्ष तक के कार्यकाल के बाद तबा’दला होकर सुपौल के नये एसपी प्रतिनियुक्त किये गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading