बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर टेंरेंस लुईस ने रियलिटी शोज का काला सच सबके सामने ला दिया । टेरेंस कई डांस रियलिटी शो के जज रह चुके हैं। टेरेंस ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंटेस्टेंट वोट पाने के लिए काफी मोटी रकम देते हैं ।
उन्होंने रियलिटी शो की तुलना राजनीतिक चुनाव से की । जिस तरह चुनाव में नेता खुद को जिताने के लिए पैसे देते हैं, ऐसा ही रियलिटी शोज के कंटेस्टेंट भी करते हैं । उन्होंने कहा, ‘वहां बहुत बड़ा खेल चलता है ।

आपको जीतने के लिए बहुत पैसे देने पड़ते हैं । वोटिंग अलग-अलग तरीकों से होती है । कंटेस्टेंट वोट पाने की हर संभव कोशिश करते हैं । लेकिन रियलिटी शो में कुछ बहुत टैलेंटेड लोग भी आते हैं । राघव जुयाल इसका अच्छा उदाहरण है । वो जीता नहीं था लेकिन इंडस्ट्री में आज भी काम कर रहा है ।’
‘कंटेस्टेंट ऐसे लोगों को हायर करते हैं जो उनके लिए वोट और कॉल करें । चैनल इन सब में दखलअंदाजी नहीं करता क्योंकि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है । वो केवल ये चाहते हैं कि लोग उनका शो देखें । जब मुझे ये सब पता चला तो मैंने ऐसे शो का हिस्सा बनना बंद कर दिया ।’
