मशूहर टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता ने शो के निर्माता के ऊपर पैसे ना देने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन में निर्माता के खि’लाफ शि’कायत भी द’र्ज कराई है। टीना आखिरी बार सीरियल ‘डायन’ में नजर आई थीं जो कि अचानक बंद हो गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट में छ्पी रिपोर्ट के अनुसार टीना दत्ता ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। टीना ने कहा- ‘शो के निर्माता ने उन्हें अभी तक पैसों का भुगतान नहीं किया है। शो के बंद हो जाने के बाद निर्माता ने मुझे 30 लाख रुपये का भुगतान करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि इस बड़े सीरियल को चलाने पर उन्हें काफी नुकसान हुआ।’
टीना ने आगे कहा- ‘ऐसा संभव नहीं है क्योंकि उनके पास बैकअप में स्पॉन्सर और विज्ञापनों की सहायता थी।’ इसके साथ ही टीना ने इंटरव्यू में अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया।

टीना ने कहा- ‘मैंने कई जगहों पर निवेश किया हुआ था। एक घर भी खरीदा था। मेरे दिमाग में कहीं ना कहीं था कि भले ही शो बंद हो जाए, फिर भी मुझे बचा हुआ पैसा अगले तीन महीनों में मिल जाएगा। निर्माता ने मुझे पैसा देने से इनकार कर दिया। बु’री स्थिति में फंस गई। समझ नहीं आ रहा कि मैं अब सब कैसे ठीक करूं?’ अब टीना ने इस मामले में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन में शो के निर्माता के खि’लाफ शि’कायत दर्ज कराई है।
टीना ने इंटरव्यू में कहा- ‘मैं अकेली ऐसी नहीं हूं जिसके साथ ऐसा हुआ, ऐसे कई अभिनेता हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि या तो निर्माता को हमें बकाया पैसा देना चाहिए या फिर कॉन्ट्रैक्ट में इस बारे में लिखना चाहिए कि अगर सीरियल में लाभ नहीं मिलता है तो भुगतान की नियम और शर्ते क्या होंगी?’
