अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन बिग बी की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी। इस बीच महानायक के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपने पिता को बधाई दी।
अभिषेक ने लिखा- ‘न सिर्फ एक बेटे बल्कि बतौर एक्टर और फैन हम सभी महानता के गवाह हैं। तारीफ करने, सीखने और सराहना के लिए बहुत कुछ है। सिनेमा को चाहने वालों की कई पीढ़ियां यह कह सकती हैं कि उन्होंने बच्चन के जमाने को देखा है।’ ‘फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बधाई पा। अब हमें आगे के 50 सालों का इंतजार है। लव यू।’

कुछ फैंस को उनका यह पोस्ट पसंद नहीं आया और एक बार फिर एक्टिंग को लेकर अभिषेक को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा- खुद कुछ मत करना बस पा ही और 50 साल काम करें।
एक अन्य ने लिखा- आपको आपके पिता से सबकुछ मिला है केवल एक्टिंग को छोड़कर।एक अन्य यूजर ने लिखा- हैलो अभिषेक आपको भी अच्छी फिल्में बनानी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं भविष्य में हम आपको अच्छी फिल्मों में देखेंगे।
