#HP #INDIA : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2019 को पीएम मोदी ने संबोधित किया। वैश्विक निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, ये सुनने ही थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन ये कल्पना नहीं है, ये सच्चाई है। इसके लिए आप सभी को बधाई हो। देश और दुनिया को ये हिमाचल प्रदेश का एक स्टेटमेंट है कि हम भी अब कमर कस चुके हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले इस प्रकार के ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट देश के कुछ ही राज्यों में हुआ करते थे। यहां अनेक ऐसे साथी मौजूद हैं जिन्होंने पहले की स्थितियां देखी हैं। लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं और इसकी एक गवाह यहां हिमाचल में हो रही ये समिट भी है। उन्होंने कहा कि बेवजह के नियम कायदे, सरकार का बहुत ज्यादा दखल कहीं न कहीं उद्योगों के बढ़ने की रफ्तार को रोकता है।मुझे खुशी है कि इसी सोच के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार भी काम कर रही है।

आज भारत में विकास की गाड़ी नई सोच, नई अप्रोच के साथ 4 व्हील्स पर चल रही है। एक व्हील सोसायटी का, जो Aspiring है। एक व्हील सरकार का, जो नए भारत के लिए Encouraging है। एक व्हील Industry का, जो Daring है और एक व्हील ज्ञान का, जो Sharing है। उन्होंने कहा कि आज के ग्लोबल सीनेरियो में, भारत अगर आज मजबूती से खड़ा है, तो इसलिए, क्योंकि हमने अपनी अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल्स को कमजोर नहीं पड़ने दिया है।हमने Macro-economic में अपनी प्रतिबद्धता निरंतर बनाए रखी है और Fiscal Discipline का कड़ाई से पालन किया है।
