#JHARKHAND #INDIA : चुनाव में हेलीकॉप्टर का अपना ही महत्व है। नेता इसके माध्यम से दूर-दराज तक प्रचार के लिए जाते हैं। 90 के दशक में प्रचार के लिए आए हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ही काफी संख्या में लोग जुट जाते थे। यह अब चुनाव प्रचार का अभिन्न अंग बन गया है। राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय दल तक हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर रहे हैं। झारखंड में इस बार 81 सीटों पर छह हेलीकॉप्टर उड़ान भरते नजर आएंगे। भाजपा की हेलीकॉप्टर से प्रचार की तैयारी है। पार्टी द्वारा चार हेलीकॉप्टर मंगाने की योजना है। फिलहाल दो हेलीकॉप्टर तय हो गया है और एक आ भी चुका है। जबकि अन्य दो हेलीकॉप्टर चुनाव प्रचार की गति पकड़ने के साथ मंगाने की योजना है। कांग्रेस की फिलहाल एक ही हेलीकॉप्टर लाने की योजना है। अगर जरूरत होगी तो राष्ट्रीय नेतृत्व से और हेलीकॉप्टर देने की मांग की जाएगी। झामुमो दो हेलीकॉप्टर ला रहा है, तो झाविमो ने भी एक बुक कर दिया है। प्रत्याशी तय होने और नामांकन के साथ ही प्रचार अभियान तेज हो जाएगा।


