#BIHAR : नृत्य, ललितकला, कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में दो साल की छूट

#BIHAR #INDIA : नृत्य, ललितकला, कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में दो साल की छूट देने का निर्णय शिक्षा विभाग ने लिया है। यह छूट एसटीईटी 2012 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए है, जो वर्ष 2021 तक के लिए मान्य होगा। इसको लेकर जारी आदेश में विभाग ने कहा है कि अभी छठे चरण का नियोजन चल रहा है, जिसके लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस छठे चरण में यह छूट नहीं मिलेगी। इसके बाद सातवें चरण का नियोजन शुरू होगा, जिसमें यह छूट मिलेगी। कोर्ट के आदेश के आलोक में विभाग ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading