#SUPAUL #BIHAR #INDIA : सरकार के निर्देश के आलोक में उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखपुर सुपौल में आज देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई प्रधानाध्यापक राम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्र छात्राओं द्वारा मौलाना आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा मौलाना आजाद के जीवन से संबंधित बातों को रखा गया जिसमें उनके नेतृत्व क्षमता एवं गुणों से सीख लेते हुए सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए प्रण लिया गया।


