#JHARKHAND विधानसभा के चुनावों के लिए राजद ने जारी किया अपने उम्मीदवारों की सूची

#JHARKHAND #INDIA : राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें भाजपा से पांच माह पूर्व राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हैं। उन्हें चतरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि राजद को महागठबंधन में सात सीटें मिली हैं जिनमें से पांच पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। सूची के अनुसार, राजद ने सत्यानंद भोक्ता के अलावा पूर्व विधायक संजय सिंह यादव को हुसैनाबाद विधानसभा सीट से, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को देवघर सीट से, संजय प्रसाद यादव को गोड्डा सीट से तथा विजय राम को छतरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के साथ राज्य में भाजपा के खिलाफ बने महागठबंधन में राजद को कुल सात सीटें मिली हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading