यात्रियों की सुरक्षा के लिए फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने क तैयारी में रेलवे

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने क तैयारी में है। वहीं, रेलवे इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक से अपराधों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स  इस तकनीक को क्रि’मिनल ट्रेकिंग सिस्टम के डाटा बेस के साथ लिंक करेगी, जिससे अपराधियों को पहचानने में आसानी होगी। वहीं, इस सिस्टम से आरपीएफ को पूरे डाटा बेस का एक्सेस मिल जाएगा।

add34705114622545758763.jpg

फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी अपराधियों की तस्वीरों को उनके चेहरे से मैच करेगी, जिसके बाद आरपीएफ को उसके पूरे बैकग्राउंड की जानकारी मिलेगी। सूत्रों की मानें तो इस तकनीक के आने से रेलवे स्टेशन अधिक सुरक्षित हो जाएंगे। इस प्लान को आरपीएफ द्वारा 26/11 आतंकी हमले के बाद पहली बार पेश किया गया था। वहीं, फेस रिकॉग्निशन तकनीक को बड़े रेलवे स्टेशन्स में इस्तेमाल किया जाएगा।

इस सिस्टम की खासियत की बात करें तो यह 10 साल पुरानी फोटो को भी पहचान सकेगा।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.