#PATNA : राजद ने उपेन्द्र कुशवाहा समेत महागठबंधन नेताओं को दिया बड़ा झटका

#PATNA #BIHAR #INDIA : राजद ने भी उपेन्द्र कुशवाहा समेत महागठबंधन नेताओं को बड़ा झटका दिया है। आरजेडी आगामी 13 नवंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन में शामिल नहीं होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि अभी राजद के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन चुनाव में लगे हुए हैं।

लिहाजा हमारी पार्टी उतनी मजबूती से महागठबंधन के धरना में शिरकत नहीं करेगी।हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन से पूरी तरह से अलग हो रही है। हालांकि राजद नेता धरना से पूर्णरूपेण अलग होने की बात नहीं कह रहे।राजद नेता आंदोलन में शामिल नहीं होने की वजह संगठन चुनाव को बता रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.