बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की खास दोस्त उर्वशी केशवानी शादी के बंधन में बंध गईं। पिछले कुछ दिनों से संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तमाम रस्में निभाई गईं जिसमें दीपिका और रणवीर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। अब शादी के दिन की तस्वीरें सामने आई हैं।

एक वीडियो में शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। जिसमें दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ पीछे खड़ी नजर आईं। शादी में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की।
दीपिका ने इस दौरान ब्लैक कलर की हैवी ड्रेस कैरी की। साथ ही मैचिंग ज्वैलरी उन पर काफी फब रहे हैं। दीपिका की ये ड्रेस सब्यसाची ने डिजाइन की है।
