अब आधार में गलत नाम या जन्म तिथि सुधार करवाने के लिए देना होगा चार्ज

बैंक में खाता से लेकर पासपोर्ट बनवाने सहित कई काम में आधार अनिवार्य है। लेकिन आधार में नाम या जन्म तिथि गलत होने पर वह कई बार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। इसे देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जन्म तिथि में एक बार सुधार की सुविधा दी है लेकिन अब आपको आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा।

अब देना होगा इतना चार्ज
– यूआईडीएआई (UIDAI) के जारी सर्कुलर के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को अपने आधार कार्ड में पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक्स में कोई बदलाव कराना है तो उसे नया शुल्क देना होगा। सर्कुलर के मुताबिक, नाम, पता, ईमेल आईडी, जेंडर, मोबाइल नंबर में बदलाव कराने पर 50 रुपये देने होंगे। पहले इसके लिए 25 रुपये चार्ज लगता था। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।

– इसके अलावा अगर फोटोग्राफ, फिंगरप्रिंट्स और आईरिस में बदलाव करने पर भी 50 रुपये चार्ज देना होगा।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading