#MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुज़फ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के संगमघाट नदी से से सटे कोल्हुआ दादर पंचायत के बूढ़ी गंडक नदी में गंगा स्नान करने के दौरान 5 बच्चें नदी में डू’बे, स्थानीय गोताखोर की मदद से 3 बच्चों को सकुशल नदी से निकाल लिया गया। वही 2 बच्चे नदी के तेज़ बहाव में बह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है। मौके पर अहियापुर थाना की पुलिस, काँटी बीडीओ, अंचलाधिकारी पहुंचे।

बताया जा रहा है की आ’क्रोशितों द्वारा एसडीआरएफ की टीम के साथ ब’दसलूकी भी की गई है। श’व ब’रामदगी को लेकर सड़क जाम करने की भी सूचना मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के संगमघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के दौरन 2 बच्चे की डू’बने की बात सामने आ रही हैं डू’बे बच्चो में एक लड़का और एक लड़की हैं, हालांकि अभी तक डू’बे हुए बच्चो की श’व बरा’मद नही हुई है, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर डू’बे बच्चों के श’व को ढूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. डूबे हुए बच्चो की पहचान दादर गाँव के 10 वर्षीय राहुल कुमार,और 12 वर्षीय संजना कुमारी के रूप में हुई है, वहीं मौके पर कांटी सीओ और बीडीओ मौजूद हैं।

जिला प्रशासन समेत जिलाधिकारी मामले की मॉनिटरिंग कर रहें हैं। उन्होंने पी’ड़ित परिवार के साथ सहानुभूति जताते हुए शोक व्यक्त किया और कहा है की दु’ख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है और हरसंभव कार्रवाई की जाएगी, पर सड़क जा’म करने और विधि व्यवस्था में बाधक नहीं बने। सड़क जाम करने, सरकारी कर्मियों के साथ दुर्व्य’वहार करने और विधि व्यवस्था बि’गाड़ने वालों के खि’लाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क़ानून को अपने हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है। बता दे कि प्रशासन ने उक्त घाट को ख़’तरनाक बताते हुए चिन्हित किया था लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं माने और आपने परिवार के साथ गंगा स्नान को गए।





