टेलीविज़न अदाकारा सायंतनी घोष टीवी इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। सायंतनी मशहूर टीवी शो नागिन के पहले सीजन (2007-2009) में नजर आई थीं। अब करीब दस सालों बाद अभिनेत्री फिर एक बार शो में वापसी करने जा रही हैं। चर्चा है कि नागिन के चौथे सीजन में सायंतनी की एंट्री होने जा रही है।

शो में वह जैस्मिन भसीन और निया शर्मा के बाद तीसरी नागिन बनेंगी।शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ‘सायंतनी को टीवी की दुनिया की सबसे पुरानी नागिन के रुप में जाना जाता है, वह तीसरी नागिन का किरदार निभाएंगी जो कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं।

शो के लिए वह अभी अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल रही हैं। इन दिनों वह दूसरे शो के शूट में भी व्यस्त चल रही हैं। सायंतनी के चाहने वाले अब उन्हें जहां एक शो में डॉक्टर तो वहीं दूसरे शो में नागिन के रूप में देख सकेंगे।