जापान की टेक कंपनी फूजीफिल्म ने सोमवार को भारत में अपना सबसे खास मिररलेस कैमरा एक्स-ए7 (Fujifilm X-A7) लॉन्च किया है। यूजर्स को इस कैमरा में 24.24 मेगापिक्सल एपीएस-सी सेंसर मिलेगा। वहीं, कंपनी ने इस कैमरा की कीमत 59,999 रुपये रखी है और साथ ही इस डिवाइस के खरीदारों को फूजीनॉन एक्ससी 15-45 एमएम की लेंस किट दी जाएगी।
कंपनी ने इससे पहले फूजीफिल्म एक्स-ए7 को सितंबर में ग्लोबल लेवल पर पेश किया था। वहीं, अमेरिका में ग्राहकों को इस कैमरा के साथ फूजीनॉन एक्ससी15-45 एफ3.5- 5.6 ओआईएस पीजेड एमएम लेंस किट दी गई थी।

इस कैमरे की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें अलग-अलग एंगल को मॉनिटर करने का सपोर्ट दिया गया है, जिससे हर एक एंगल पर शानदार तस्वीर क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा इस डिवाइस में पोट्रेट इन्हैंसर मोड दिया है, जो सेल्फ पोट्रेट की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
यूजर्स को कंपनी के इस मिरर लैस कैमरा में 24.2 मेगापिक्सल का एपीएस-सी सीमॉस सेंसर मिलेगा, जिसके 425 पीडीएएफ अंक हैं। वहीं, इसका सेंसर पुराने मॉडल की तुलना में 8.5 टाइम्स बड़ा है।
