माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंडिया के मुख्य अधिकारी मनीश महेश्वरी ने कहा है कि भारत में ट्विटर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। कंपनी ने माना है कि भारत की वजह से ट्विटर की ग्रोथ हुई है। उन्होंने आगे कहा है कि हमारी कीमत प्रीमियम है, जिससे हमने कई दिग्गज ब्रांड्स के साथ काम किया हैं।
आपको बता दें कि मनीश महेश्वरी इस वर्ष ही ट्विटर के साथ जुड़े थे। उन्होंने कहा है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच हमने अपनी कीमतों को पूरी तरह से बरकरार रखा है।

भारत के अधिकतर लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का तेजी विकास हुआ है।
मनीश महेश्वरी ने बताया है कि हमने अपने यूजर्स के लिए खास फीचर जारी किया है, जिससे वह अपनी भाषा में कंटेंट देख सकेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि इस समय हमारे प्लेटफॉर्म पर 50 फीसदी भारतीय भाषाओं के ट्वीट्स मौजूद हैं।
बता दें कि इसमें हिंदी भाषा को पहला स्थान और तमिल को दूसरा स्थान मिला है।
