हाल ही लॉन्च हुई मारुति की माइक्रो एसयूवी कार S Presso एक बार फिर से सुर्खियों में है। S Presso को इको फ्रेंडली फ्यूल ऑप्शन के साथ लाने की तैयारी हो रही है। हाल ही में मारुति की S-Presso ने मारुति की ही सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को भी पीछे छोड़ा दिया है।

अब एस-प्रेसो नए अवतार में सामने आने वाली है। मारुति इस कार को ग्रीन फ्यूल के साथ सामने लाने की तैयारी कर रही है।
मारुति इस कार का सीएनजी वेरियंट लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए बकायदा टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में मारुति एस-प्रेसो को उत्सर्जन टेस्टिंग किट के साथ सड़कों पर देखा गया। एस-प्रेसो के सीएनजी वेरियंट में बूट स्टेस में सिलेंडर रखा था।
