दीपक कलाल का कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का था जिसमें एक लड़की उन्हें थ’प्पड़ मा’र देती है। ऐसा बताया गया कि उस लड़की ने बिना परमिशन के दीपक कलाल की सेल्फी ली जिस पर वो भ’ड़क गए।
लड़की से थप्पड़ खाने के बाद दीपक का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो धमकी देते नजर आ रहे हैं।ये वीडियो दीपक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

दीपक कहते हैं, ‘ऐ.. दो टके की डेहली की छोरी। तूने दीपक कलाल की सेल्फी ली? वो भी मेट्रो में, वो भी बिना परमिशन के। अभी मैंने नरेंद्र मोदी को बोलकर तुझे अपनी होटल में नहीं बुलवाया तो देख लेना। तूने जो विद आउट ब्यूटी मोड से मेरा फोटो लिया है, अब देख तू कैसे फूदकेगी। देख अभी तेरा ह’श्र क्या होगा।
‘इससे पहले वीडियो में दीपक कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘मैं तुम्हें जानता तक नहीं हूं और तुम मेरे साथ ऐसे सेल्फी ले रही हो वो भी मेरी परमिशन के बिना। मैं एक सेलिब्रिटी हूं तुम्हें पहले मेरी परमिशन लेनी चाहिए।’ इतना कहने के बाद भी दीपक रुकते नहीं हो तो लड़की दीपक के थप्पड़ मार देती है। हालांकि इसके बाद भी दीपक चुप नहीं होते और अपनी बात कहते रहते हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दीपक ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा। दीपक ने लिखा, ‘दिल्ली की लड़कियों आपको मेरे साथ सेल्फी लेने की इजाजत नहीं है। आपके खिलाफ में एक्शन लूंगा।’
