#PATNA : भारत ने ‘सर्वधर्म समभाव’ की छवि को एक बार फिर से विश्व फलक पर रखा है – जायसवाल

#BIHAR #INDIA : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि 9 नवंबर को राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भारत ने ‘सर्वधर्म समभाव की छवि को एक बार फिर से विश्व फलक पर रखा है। लेकिन भारतवासियों का यह आपसी प्रेम और सद्भाव कुछ लोगों को नहीं सुहा रहा है। वैसे लोग भारत के बढ़ते कदम को थामने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत का चल रहे कारवां को किसी भी कीमत पर हम रुकने नही देंगे।

बुधवार को जारी बयान में डॉ. जायसवाल ने कहा कि आयोध्या मामले का पटाक्षेप होने के बाद आगे के लिए सोचना जरूरी है। बहुत सी ऐसी शक्तियां और विचारधाराएं हैं जिनकी रोजी-रोटी भारत का विरोध करने पर ही चलती है। इस विवाद का भले ही कई पीढ़ियों पर असर पड़ा हो, लेकिन अब देश की नयी पीढ़ी को नए भारत के निर्माण में नए सिरे से जुटना है। इस फैसले ने एक बार फिर से पूरे विश्व में भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती और मजबूती को एक नजीर की तरह पेश किया है। सभी पक्षों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading