#BIHAR_POLICE में निकली कांस्टेबल की नौकरी पाने के लिए करनी होगी तगड़ी तैयारी

bihar csbc constable recruitment 2019: बिहार पुलिस में निकली कांस्टेबल की नौकरी पाने के लिए तगड़ी तैयारी करनी होगा। आवेदकों की भरमार के चलते सेलेक्शन होना कठिन होगा। 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। ऐसे में जाहिर है कि कॉम्पीटिशन तगड़ा होगा। यानी एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी है। अभी आवेदनों की स्क्रूटिनी का काम चल रहा है। गलत होने पर आवेदन रद्द किए जाएंगे पर इसकी संख्या बहुत कम रहने की उम्मीद नहीं है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अक्टूबर माह में 12वीं पास युवाओं से बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 4 नवम्बर आवेदन की अंतिम तिथि थी।

जनवरी में होगी लिखित परीक्षा
बिहार में सिपाही या समकक्ष पदों पर बहाली केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के जरिए होती है। चयन पर्षद ने अक्टूबर में 11880 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवम्बर थी। जानकारी के मुताबिक सिपाही के लिए 13,02000 से ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद चयन पर्षद ने लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जिलों से 12 और 19 जनवरी को सेंटर उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। इन्हीं दो तारीखों पर लिखित परीक्षा संभावित है। जल्द ही सेंटर उपलब्ध हुए तो आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

शारीरिक परीक्षा के लिए पांच गुना होगा चयन
सिपाही बनने के लिए इंटर या समकक्ष पास होना जरूरी है। इसी आधार पर लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल सौ प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पद के मुकाबले पांच गुणा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक परीक्षा के लिए होगा। सिपाही के पद के लिए अंतिम रूप से चयन का आधार शारीरिक परीक्षा के तीन स्पर्धाओं में प्राप्त कुल अंक होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.