बिग बॉस 13 एक बार फिर बिग बॉस सुर्खियों में है और इस बार वजह हैं हिंदुस्तानी भाऊ और माहिरा शर्मा। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। प्रोमों में हिंदुस्तानी भाऊ माहिरा शर्मा का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं, लेकिन माहिरा को उनका मजाक पसंद नहीं आता है और वो काफी गु’स्सा हो जाती हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि बड़े होंठ की छिपकली को सबक सिखाना है। हालांकि प्रोमों में हिंदुस्तानी भाई माहिरा का नाम नहीं लेते हैं लेकिन ये बात तो साफ है कि वो माहिरा का ही नाम ले रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की ये बात सुनकर माहिरा गुस्सा हो जाती हैं।
वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि हिंदुस्तानी भाऊ की बात सुनकर पारस छाबड़ा हंसने लगते हैं लेकिन ये बात माहिरा शर्मा को अच्छी नहीं लगती है और वो इस बात के लिए पारस को जिम्मेदार मानती हैं और कहती हैं कि क्या तुमने उनको बोला है ऐसा।
