#PATNA : सरकार के मनमानी के खिलाफ आमरन अनशन पर बैठेंगे उपेन्द्र कुशवाहा

#PATNA #BIHAR #INDIA : रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने आज फिर से सीएम नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला है. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश सरकार की उपेक्षा की वजह से 2 जिलों में केंद्रीय विद्यालय नहीं खुल पा रहा है. रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने पीसी कर नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने 10 सितंबर 2019 को ही सीएम नीतीश को चिट्ठी लिखकर 30 दिनों के अंदर स्कूल खोलने को लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी. लेकिन नीतीश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की.

उपेन्द्र कुशवाहा ने ऐलान किया है कि नीतीश सरकार की मनमनी के खिलाफ वो 26 नवंबर से पटना में आमरन अनशन पर बैठेंगे. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुझे मरने का शौक नहीं है लेकिन मजबूरी में यह फैसला किया है. में हमने फैसला किया है कि अब आमरण अनशन पर बैठूंगा,कुशवाहा ने इस लड़ाई में तमाम राजनीतिक दल से भी आगे आने का आह्वान किया है.कुशवाहा ने कहा है कि वो खुद सभी दल के नेताओं को खत लिखकर इस अनशन में शामिल होने को कहेंगे. उपेन्द्र कुशवाहा कहा कि शिक्षा सुधार वरना जीना बेकार नाम से यह आंदोलन चलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading