#SUPAUL #BIHAR #INDIA : जन अधिकार पार्टी (लो0)के किशनपुर प्रखंड इकाई ,सुपौल ने अपने प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई है। जाप के प्रखंड अध्यक्ष ने अपने क्षेत्र के स्थानीय मांग को लेकर अनशन कर रहे है, जिसमे उनका कहना है कि अब तक बाढ़ पीड़ि’तों को मुआवजा नही मिला है।

सरकारी योजनाओं में धरल्ले से लूट खसोट जारी है, किशनपुर के बदहाल प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंन्द्र में सुधार हो एवं अनियमितता की जांच हो, क्षेत्र में कैंसर पीड़ितों की उचित उपचार हो, एकमात्र बालिका उच्च वि0 का पुनर्संचलन हो एवं शिक्षको की अविलंब नियुक्ति हो तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में कमीशन का खेल बंद हो आदि।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश छात्र अध्यक्ष गौतम आनंद के साथ -साथ सतीश राय, रेणु भर्ती, महिला अध्यक्ष, उदय मंडल, शेखर ठाकुर, धीरेन्द्र यादव, बबिता देवी, भगिया देवी उमा देवी, अमेरिका देवी एवं शिवकुमार यादव आदि इस अनशन में बैठे हुए थे। महिला अनशनकारियों की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। अनशन स्थल पर नियमित जांच हेतु चिकित्सक के द्वारा जांच की जा रही है और ज़िले की कोई भी बड़े पदाधिकारियों के द्वारा कोई सुध लेने अब तक नही आये है। हालांकि अनशनकारी का कहना है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन देकर अनशन तुड़वाने का प्रयास किया गया। जबकि अनशनकारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव का कहना बिल्कुल साफ है कि जबतक हमारी सभी ग्यारह मांगों को पूरा नही किया जाएगा तबतक अनशन समाप्त नही करेंगे।
