नाथूराम गोडसे की पूजा करने वालों पर हुआ केस दर्ज, ये है वजह…

महात्मा गांधी की ह’त्या करने वाले नाथूराम गोडसे को फां’सी दिए जाने वाले दिन को ‘बलिदा’न दिवस’ के तौर पर मनाकर उनकी पूजा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस इस मामले में नरेश बाथम सहित उनके साथियों की तलाश कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह चौहान ने ग्वालियर की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि हिंदू महासभा के कार्यालय में नाथूराम गोडसे का ‘बलिदा’न दिवस’ मनाया गया.

चौहान ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि इसके साथ ही ऐसे पर्चे बांटे गए, जिनमें महात्मा गांधी के खिलाफ अ’शिष्ट भाषा का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस ने इस मामले में नरेश बाथम सहित अन्य के खिलाफ भावनाएं भ’ड़काने का मामला दर्ज किया है.

ग्वालियर परिक्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजबाबू सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया, “हिंदू महासभा के लोगों द्वारा कुछ पर्चे बांटे गए हैं, जिनकी भाषा आ’पत्तिजनक है. इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “इस तरह के आयोजनों से समाज का माहौल बिगड़ता है, इसलिए पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. गोडसे की पूजा के समय की तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध है, उसी के आधार पर जांच की जाएगी और आ’रोपियों पर कार्रवाई होगी.”

बता दें कि हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ग्वालियर के दौलतगंज स्थित कार्यालय में नाथूराम गोडसे के 70वें ‘ब’लिदान दिवस’ पर उनकी पूजा-अर्चना की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading