#MUZAFFARPUR : पवन भगत गि’रोह के शागि’र्द समेत 4 शा’तिर हथि’यार संग धरायें

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : गत शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जिले के दो स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुख्यात अ’पराधकर्मी पवन भगत गिरोह के एक अप’राधी समेत जिले में लगातार आ’पराधिक वार’दातों को अंजा’म दें रहें 4 अ’पराधकर्मियों को हथि’यार के धर दबो’चा है.

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने कहा की सिटी एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली इलाके में छापेमारी कर कुख्यात पवन भगत गि’रोह के एक शातिर अ’पराधी चन्दन भगत को एक देशी कट्टा, 01 जिन्दा कारतूस और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया.

चन्दन भगत कुख्यात पवन भगत का भाई और आदतन अप’राधी बताया जाता है. पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में ब्रह्मपुरा थाना और सदर थाना में दर्ज आधा दर्जन लू’ट, आर्म्स एक्ट, मद्य नि’षेध एवं उत्पाद अधिनियम सहित कई आ’पराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. बता दें की 28 अगस्त 2018 को ब्रह्मपुरा थाना के चांदनी चौक पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अंगरक्षक धर्मवीर कुमार को लू’ट पाट के दौरान गोली मारने के मामले में पुलिस ने कृष्णा टोली निवासी चंदन भगत को गि’रफ्तार किया था.

विदित हो कि गत 28 अगस्त को ब्रह्मपुरा थानान्तर्गत चांदनी चौक के समीप बे’खौफ अ’पराधियों ने पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अंगरक्षक को गो’ली मार’कर मोबाइल और नगद रुपए लूट लिए थे. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीएसएसपी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी मे झिटकहियां एमआईटी एक्सचेंज के पास से शशांक राज उर्फ जॉनसन को गि’रफ्तार किया था, जिसके पास से तलाशी के दौरान अवैध ह’थियार भी मिले थे.

गि’रफ्तार युवक के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर से तीन अन्य युवक शशांक राजपूत उर्फ़ जॉनसन, मो. महताब, मो. मिराज और मो. आफताब को गिर’फ्तार करते हुये एक देशी पि’स्टल (मैगजीन लगा हुआ), दो 7.65 बो’र का कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाईल बरा’मद किया था, वहीं इस मामले में चंदन भगत फरार होने में सफल रहा था.

जानकारी के अनुसार गि’रफ्तार युवकों ने पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड पर छि’नतई के दौरान गो’ली चलाने वाले युवक का नाम चंदन ही बताया था. जिसे 25 सितम्बर 2018 को गिर’फ्तार किया गया था. वर्ष 2016 में पुलिस डायरी में फ’रार पवन व चंदन भगत पर इनाम जारी करने का प्रस्ताव तत्कालीन एसएसपी विवेक कुमार ने मुख्यालय को भेजा था. इन दोनों शा’तिर अपराधी पर कबाड़ी ह’त्याकांड, सत्यनारायण अपह’रण कां ड से लेकर, ह’त्या, अ’पहरण, लू’ट, रं’गदारी जैसे कई संगीन मामलों में पुलिस उसकी तलाश एक दशक से भी लंबे समय से कर रही थी. पवन व चंदन भगत गि’रोह द्वारा लगातार आप’राधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है. 

एक अन्य मामले में अहियापुर थाना पुलिस द्वारा विजय छपरा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान संगमघाट पुल पर लू’ट की घटना को कारित करने के उद्देश्य से अ’पराधियों के जमावड़े की सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के लोहसुरका निवासी दरेश कुमार उर्फ़ मिरचाई लाल, अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्ला निवासी अर्जुन कुमार और चकगाजी निवासी सूरज कुमार को दो देशी कट्टा, तीन राउंड जिन्दा का’रतूस और एक मोबाइल के साथ धर द’बोचा.

एसएसपी ने बताया की गिर’फ्तार दरेश कुमार उर्फ़ मिरचाई लाल पर मधुबन थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं. पुलिस टीम सभी अ’पराधियों के आ’पराधिक इतिहास का पता लगाते हुए इनके बयान के आधार पर इनके अन्य साथियों की गिर’फ़्तारी हेतु प्रयासरत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading