सोमवार का दिन भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है. सारे देवों में शिव ही ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की भक्ति-पूजा से बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं. इस दिन शिव की भक्ति करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. उनके पूजन के लिए अलग-अलग विधान भी है.
वैसे तो शिव भक्ति हर रोज, हर पल ही शुभ होती है लेकिन सोमवार के दिन ही शिव पूजा का ज्यादा महत्व है. सोमवार के दिन भगवान शिव जी की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

कैसे करें पूजन-
सोमवार के दिन प्रात: सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें.
स्नान आदि से शुद्ध होकर और शुद्ध वस्त्र धारण कर भगवान शिव का पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें.
सोमवार के दिन अन्न ग्रहण ना करें.
इस के दिन क्रोध, काम, चाय, कॉफी पर नियंत्रण रखें.

-दिनभर ॐ नम: शिवाय का जाप करें.
-शिव का पूजन सदा उत्तर की तरफ मुंह करके करना चाहिए क्योंकि पूर्व में उनका मुख पश्चिम में पृष्ठ भाग एवं दक्षिण में वाम भाग होता हैं.
-सोमवार के दिन शिव के पूजन के पहले मस्तक पर चंदन अथवा भस्म का त्रिपुंड लगाना चाहिए.
-पूजन के पहले शिव लिंग पर जो भी चढ़ा हुआ हैं उसे साफ कर देना चाहिए.
– शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव तांडव, शिव महिम्न, रूद्राष्टक, शिव भजन का श्रद्धापूर्वक वाचन करें.